{"_id":"62a639cf833f0627fa34492c","slug":"8643-candidates-appeared-in-pcs-examination-at-33-centers-barabanki-news-lko634911570","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए 8643 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए 8643 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा रविवार को 33 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजीकृत 15,162 अभ्यर्थियों में से 8643 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई। डीएम-एसपी से लेकर आयोग के पर्यवेक्षक व डीआईओएस के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट तक परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे।
रविवार को पीसीएस की इस परीक्षा के लिए 33 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। प्रत्येक केेंद्र पर व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। परीक्षा के आधे घंटे पहले से ही गेट पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। दो घंटे की इस परीक्षा में पंजीकृत 15,162 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8643 ने परीक्षा दी जबकि 6519 अनुपस्थित रहे।
ढाई बजे से हुई दूसरी पाली की परीक्षा में जहां परीक्षार्थियों की उपस्थित घट कर 8533 हो गई, वहीं परीक्षा छोड़ने वाले बढ़कर 6629 हो गए। परीक्षा की सुरक्षा को लेकर सुबह से ही डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने शहर के जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं आयोग से आए चार समन्वय पर्यवेक्षक, डीआईओएस व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बराबर परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
पीसीएस की परीक्षा देने के लिए कई जिलों के अभ्यर्थी सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। कइयों के साथ अभिभावक भी आए थे। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के आसपास सुबह से शाम तक काफी चहलकदमी दिखी। भीषण गर्मी में अभ्यर्थी व अभिभावक छांव की तलाश में दिखे। वहीं हाथ में पानी की बोतल लिए गला तर करते रहे।
रविवार को बस व रेलवे स्टेशन पर सुबह व शाम को परीक्षा छूटने के बाद काफी भीड़ दिखी। अभ्यर्थियों को सबसे अधिक दिक्कत शहर से दूर देवा, सतरिख, गदिया, मसौली व सफदरगंज में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में हुई। भीषण गर्म में इन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए ऑटो व टैक्सी वालों ने मनमाना किराया वसूल किया।