फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध बुखार से दो दिन में दो की गई जान, 50 लोग बीमार

संदिग्ध बुखार से दो दिन में दो की गई जान, 50 लोग बीमार

Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध बुखार से दो दिन में दो की गई जान, 50  लोग बीमार
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गंदगी जलभराव के चलते संक्रामक बीमारी गांवों में पांव पसार रही हैं। शनिवार को एक अधेड़ की बुखार से मौत हो गई। सूचना के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को पर्याप्त दवा व इलाज नहीं दे सकी। गांव में मिले करीब 28 मरीजों को इलाज के लिए निजी डॉक्टरों के यहां इलाज कराना पड़ा। आसपास के अन्य गांव के लोग भी संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



धौरहरा गांव में कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे पुनवासी उर्फ मालिकदीन (58) की सीएचसी पर इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक सप्ताह से बीमार होने पर गांव में इलाज कराते हुए शुक्रवार की रात को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। मालूम हो बुखार से पीड़ित होकर गांव के अंकित की एक दिन पहले मौत होने और कई लोगों के बीमारी की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी पर दी थी।
विज्ञापन



इसके बाद भी चिकित्सकों की टीम गांव तक नहीं पहुंची। दूसरी मौत की सूचना पर शनिवार को चिकित्सकों की टीम आधी अधूरी तैयारी के साथ गांव पहुंची। मरीजों की संख्या अधिक होने पर कई को दवाएं नहीं मिल सकी। गांव में बुखार से पीड़ित बसंतलाल, हंसकुमार, ननकऊ, पीतांबर, युवराज, रामलली, प्रेमा, कलावती, रघुराजा, शिवपती, ललिता देवी, रेखादेवी, रजकला, शिवराजा, सिल्पी, दुर्गेश, दुक्कू, सुखराजा, महिमा, आराधना, मोहिनी, ज्याति ,चांदनी, अंकुश, मालती, केतकी, अभिषेक का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed