{"_id":"5b9bfbb9867a557f365c23d9","slug":"81536949177-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी को दी गई विदाई
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सेनानी को दी गई विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। इमरजेंसी के समय जेल गए लोकतंत्र सेनानी की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी देकर श्रद्धांजलि दी।
दरियाबाद क्षेत्र के गांव कांटी मजरे रोहिला नगर के सीताकांत दीक्षित (61) सन 1975 में देश में लगी इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। इनको लोकतंत्र रक्षक सेनानी से सम्मानित किया गया था। क्षेत्र के लोगो में काफी लोकप्रिय थे जिनकी शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद हालत खराब हो गयी परिजनों ने आननफानन में मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर संतोष कुमार व दरियाबाद प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे सहित सरकारी अमला गांव पहुंचा।शव को तिरंगे में लपेट कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या लेकर चले गए। इस मौके पर संजय जायसवाल, कमलेश द्विवेदी, लाल बाबू, उमेश जैन, उमाशंकर आदि लोग मौजूद रहे।