फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रधान पर लगाया पक्षपात का आरोप

प्रधान पर लगाया पक्षपात का आरोप

Sun, 25 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पर लगाया पक्षपात का आरोप
तीन खबरें
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। खरसतिया गांव के राशन कार्डो के सत्यापन में धांधली किए जाने की ग्रामीणों ने शिकायत की है। एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में राशन कार्ड सत्यापन में प्रधान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
खरसतिया गांव के निवासी अंजनी मिश्र, माताफेेर मिश्र, मोहित सिंह, श्याम लाल, धनीराम, कुटुुरुम यादव आदि ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि प्रेरक पद पर नियुक्त ग्राम प्रधान की बहू को पंचायत मित्र के स्थान पर राशन कार्ड के सत्यापन में लगाया गया है। प्रधान समर्थकों अपात्र लोगो के भी राशन कार्ड का लाभ दिए जाने की तैयारी की जा रही है जिससे तमाम पात्र गरीब फिर खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने जांच कर प्रेरक के स्थान पर अन्य बाहरी कर्मचारियों से कार्ड का सत्यापन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ड्रेस वितरण को लेकर बईओ ने की बैठक
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों की प्रबंध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक में निशुल्क यूनीफार्म वितरण पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ आरके द्विवेदी ने की। उन्होंने बच्चों के लिए गुणवत्ता पूर्ण ड्रेस समय से क्रय कर उनका वितरण सुनिश्चित कराने समंबधी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी दहिला पर ब्लॉक के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक की प्रबंध समिति के सचिव प्रधानाध्यापक व अध्यक्षों के साथ शनिवार को बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी आरके द्विवेदी ने कहा विद्यालय में आने वाले बच्चों को समय से युनीफार्म मुहैया कराने के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने कहा शासन ने एक से पंद्रह जुलाई के मध्य विद्यालय के बच्चों को दो सेटो में ड्रेस वितरित किए जाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवसागर सिंह , सत्यदेव त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह, देवबख्श सिंह, अनीता गुप्ता आदि मौजूद उपस्थित रहे।

जिला संगठन मंत्री बने विवेक
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक विवेक गुप्ता को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। रविवार को जिला पंचायत स्थित शिक्षक संघ कार्यालय पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक विवेक गुप्ता को जिला संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर के इसकी सूचना दी है। क्षेत्र के तमाम शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष के निर्णय पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed