फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8131 was the second day of the nomination candidate

दूसरे दिन 8131 दावेंदारों ने किया नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 10:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण की अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया जिन चार ब्लॉकों दरियाबाद, बनीकोडर, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर में चल रही थी वह संपन्न हो गई। यहां पर प्रधान के 287 पदों के लिए 2677 दावेंदारों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार वार्ड सदस्य के 3573 पदों के लिए 5454 सदस्यों ने कुल 8131 दावेंदारों ने नामांकन किया है। चारों ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया देरशाम तक चलती रही।
विज्ञापन


ब्लॉक सिरौलीगौसपुर में दूसरे दिन प्रधान के 277 और वार्ड सदस्य के 792 पर्चे भरे गए। इसी प्रकार पूरेडलई ब्लॉक में प्रधान पद के 392 तथा वार्ड सदस्य के 1017 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। बनीकोडर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 477 ने नामांकन किया।
विज्ञापन


वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 1055 ने नामांकन किया। दरियाबाद ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 322 तथा 890 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरकर जमा किया है। इस प्रकार दो दिनों में प्रधान पद के लिए 2677 और वार्ड सदस्य पद के लिए 5454 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों ने अंतिम दिन ब्लॉकों पर पहुंच नामांकन किया। इस दौरान नामांकन करने वालों के अलावा समर्थकों की भी भारी भीड़ रही। इस बाबत अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया का कहना है कि चारों ब्लॉकों पर नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अब तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से जिले के तीन ब्लॉकों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed