फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8 Standard students could not read proper hindi

कक्षा 8 के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी की किताब

Fri, 23 Feb 2018 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 23 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
8 Standard students could not read proper hindi
नोडल अफसरों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

जिले की नोडल अधिकारी व महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. अनीता भटनागर जैन के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्यामनगर में कक्षा आठ के छात्र हिंदी की किताब ही नहीं पढ़ सके। शिक्षा की हालत देख नोडल अफसर ने बीएसए को निर्देश दिया की कमजोर बच्चों में सुधार के लिए अलग से क्लॉस लगाए। यहां पर चौपाल में मिली शिकायतों पर विभाग के अधिकारियों की मौके पर ही क्लॉस लगाई और सुधार के आदेश दिए। श्रीमती जैन ने इसके अलावा तहसील सिरौलीगौसपुर और सफदरगंज थाने का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन



जिले की नोडल अफसर विकास खंड सिरौलीगौसपुर के ग्राम पंचायत श्यामनगर के मजरे तेतारपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। यहां पर उन्होंने कक्षा आठ की छात्रा से किताब पढ़ने को कहा लेकिन छात्रा किताब नहीं पढ़ सकी। वहीं ब्लैक बोर्ड पर लिखा हू आर यू को पढ़ने के लिए बच्चों को बुलाया। पर छात्र उसे भी नहीं पढ़ सके। जिस पर मैडम ने शिक्षक रामदास को फटाकर भी लगाई।  विद्यालय के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान विकास कार्यों की जानकारी ली।  पंचायत सचिव के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि वह गांव नहीं आते है।
विज्ञापन


जिस पर सचिव हरि मोहन सक्सेना को कड़ी फटकार पड़ी। वहीं मजे की बात तो यह रही कि गांव में पंचायत भवन की संख्या पूछने पर डीपीआरओ बगलें झांकते नजर आए। निरीक्षण के दौरान डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल सिंह, सीडीओ अंजनी सिंह, एडीएम अनिल सिंह, एसडीएम अजय द्धिवेदी मौजूद रहे। चौपाल के बाद नओडल अधिकारी डॉ.अनीता भटनागर जैन से डीएम, एसपी, सीडीओ व डीएफआ के साथ क्षेत्र के प्रसिद्व व दुलर्भ पारिजात वृक्ष के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधौली प्रतिनिधि के अनुसार जिले की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन ने डीएम एसपी के साथ सफदरगंज थाने का भी निरीक्षण किया। सबसे पहले वहां के अभिलेखों के रखरखाव व लंबित मुकदमों व शिकायतों की जानकारी ली। बताया गया कि कुल 41 मामले लंबित हैं। जिस पर श्रीमती जैन ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed