{"_id":"619163c0498d1231ef3b87fb","slug":"752-new-tb-patients-found-in-a-year-barabanki-news-lko6044512114","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में टीबी के 752 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में टीबी के 752 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूूद टीबी के मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 752 नए मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा जिला क्षय अस्पताल में इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हं,ै इसके बावजूद टीबी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2020 में जिले में टीबी के करीब 3721 मरीज मिले थे जबकि वर्ष 2021 में चलाए गए अभियान में टीबी के 4473 मरीज मिले हैं। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष टीबी के करीब 752 नए मरीज मिले हैं। हालांकि टीबी रोग से लोगों को बचाने और चिह्नित करने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं, इसके बाद भी मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे विभागीय अधिकारी सकते में हैं।
शासन के आदेश पर इस वर्ष कई बार अभियान चलाया गया फिर भी मरीजों के मिलने से जिला क्षय अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बाबत जिला क्षय रोग के नोडल अधिकारी डॉ. वीके दोहरे ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 752 टीबी के नए मरीज मिले हैं जिनको विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उपचार की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।