{"_id":"5a1efd8c4f1c1b0d698befe9","slug":"71511980428-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान काटने की मशीन में टकराई बाइक, युवक की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान काटने की मशीन में टकराई बाइक, युवक की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी मशीन
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान काटने की मशीन में टकराई बाइक, युवक की मौत
- बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने फूंकी मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
बड्डूपुर(बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास धान काटने वाली खराब मशीन सड़क किनारे खड़ी थी। मंगलवार की देर रात एक बाइक सवार युवक उस मशीन में पीछे से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने धान की मशीन में आग लगा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। युवक हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर के निकट मंगलवार की रात महमूदाबाद- लखनऊ मार्ग पर धान काटने वाली मशीन खड़ी थी। इस दौरान लखनऊ से बाइक पर सवार होकर लौट रहे कस्बा बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी मनीष सोनी(28) पुत्र शिवनाथ सोनी पीछे से मशीन में जा घुसा। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि रात में कोहरा होने के चलते युवक मशीन देख नहीं सका और हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही मशीन में आग लगा दी। जब तक पुलिस पहुंचकर आग बुझवाने का प्रयास करवाती, मशीन जल गई। परिवारीजनों का कहना है कि मनीष लखनऊ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। हादसे में मौत के बाद युवक के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाल विजय कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को शांत करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।