फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रशिक्षण में छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण

प्रशिक्षण में छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण

Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

राजकीय बालिका विद्यालयों में जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय बालिका विद्यालयों में जूडो कराटे के प्रशिक्षण के साथ शुरू हुआ। जिसमें प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य ने सफदरगंज क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नियामतपुर, बांसा बालिका हाईस्कूल में तीन महीने चलने वाले जुडो कराटे के गुर बताए। प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य ने छात्राओं को बदमाशों से बचने के लिए कई टिप्स दिए। बालिकाओं को बदमाशों के हमले से बचने के लिए ओ.सो.गो. तारी, ओगोसी और अचानक गिरने पर शरीर को चोट से बचाने के लिए बैक फाल रोलिंग का अभ्यास कराया। खास कर बालिकाओं को चाकू के प्रहार से बचने की कला की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कॉलेज की तमाम छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सफदरगंज बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इसका अभ्यास हर छात्रा और महिला को करना जरूरी है, जिससे आत्मबल की शक्ति जागृत हो और समय आने पर अपनी रक्षा कर सकें। इस मौके पर शिक्षिका हेमा साहू, विभा वर्मा, गुलाब जायसवाल और प्रशिक्षक जय शंकर, रामेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed