{"_id":"b7787f6ca93c9609a24916ef7033cc3b","slug":"70-percent-voting-in-the-last-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी चरण में 70 फीसदी पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी चरण में 70 फीसदी पड़े वोट
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 15 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव चार चरणों में संपन्न हुआ। चौथे और अंतिम चरण के लिए जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में मतदान शांतिपूूर्ण ढंग से हुआ।
जिला पंचायत के 15 पदों के सापेक्ष करीब 302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वहीं क्षेत्र पंचायत के 435 पदों के लिए 2481 उम्मीदवार इस प्रकार कुल 2783 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे इनके भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार का मतपेटियों में बंद हो गया।
वहीं चौथे चरण में छिटपुट झड़पों को छोड़ दिया जाए तो कहीं पर कोई बड़ी घटना नहीं हुई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने चारों ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का जायजा लिया और जहां से भी शिकायतें मिल रही थीं वहां पर मातहतों को भेज समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा वोटिंग पहले चरण में 73 प्रतिशत हुई थी। इसके बाद दो चरणों में वोटिंग का प्रतिशत 65 और 68 के बीच रह गया। चौथे चरण में ज्यादा सख्ती होने के बाद भी 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर साबित किया है कि मतदान के प्रति उनमें उत्साह की कोई कमी नहीं है। बाक्स
मतदान का प्रतिशत
रामनगर में 66.15 फीसदी
फतेहपुर में 71.40 फीसदी
निंदूरा में 72.75 फीसदी
सूरतगंज में 70.16 फीसदी
कुल 70.45 प्रतिशत वोट पड़े।
चौथे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। कहीं से किसी भी प्रकार के विवाद की सूचना नहीं है। चौथे चरण का चुनाव जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में था यहां पर जिला पंचायत के 15 और क्षेत्र पंचायत के 435 पदों के लिए मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-योगेश्वर राम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी
वोटर लिस्ट से नाम कटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के कारण पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। विकास खंड सूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय जफर में मतदान केंद्र बनाया गया है। जफरपुर गांव के जैसीराम, श्रीराम, आशीष, सुरेश, ललित, मोहित, शिवकुमार, रमेश, शोभा आदि सुबह अपना मतदान करने पहुंचे तो एजेंट ने बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गांव के वरिष्ठ लोगों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।