फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   69 percent polling in second phase

दूसरे चरण में 69 फीसदी मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:35 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीडीसी की 15 सीटों पर 238 और बीडीसी की 358 सीटों पर 2420 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियाें में बंद हो गया। डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने पूरे दिन क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।

तेज धूप के बावजूद मतदाताओं में वोंटिंग के लिए गजब का उत्साह दिखाई दिया। दरियाबाद ब्लॉक में बीडीसी के 86 पदों के लिए 733 उम्मीदवार और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के तीन पदों के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन


बनीकोडर ब्लॉक में बीडीसी के 115 पदों के लिए 695 उम्मीदवार और डीडीसी के पांच पदों पर 101 उम्मीदवार मैदान में थे। पूरेडलई में बीडीसी के 66 पदों के लिए 436 उम्मीदवार तथा डीडीसी के तीन पदों के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में बीडीसी के 91 पदों पर 556 और डीडीसी के चार पदों पर 41 प्रत्याशी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों के लिए करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डीडीसी व बीडीसी पदों 2658 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को मतपेटियों में बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed