{"_id":"5ba29391867a557ed431793f","slug":"61537381265-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डा की भूमि का विधायक व अफसरों ने किया मुआइना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डा की भूमि का विधायक व अफसरों ने किया मुआइना
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे की जमीन का विधायक
और अफसरों ने किया मुआयना
क्रासर
- क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सेवा
फोटो:-47
अमर उजाला ब्यूरो
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। भिटरिया में बनने वाले बस स्टॉप को लेकर विधायक सतीश शर्मा ने तहसील प्रशासन के साथ चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया। बनीकोडर क्षेत्र की वर्षंों पुरानी मांग को लेकर विधायक सतीश शर्मा के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी ने नवीन बस स्टैंड की स्वकृति प्रदान की है। इसी को लेकर बनने वाले नये बस स्टॉप की भूमि को देखने के लिए विधायक सतीश शर्मा, एसडीएम व तहसीलदार समेत कई अन्य मातहत मौके पर पहुंचे और मंथन किया।
मालूम हो कि पूर्वांचल को जाने वाली परिवाहन बसों का ठहराव भिटरिया चौराहा के अनुबंधित ढाबों के अतिरिक्त अवैध ढाबों पर होता है। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था तथा बाईपास बन जाने के कारण सभी बसे अंदर न आकर बाहर से ही निकल जाती है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ अन्य बस यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। यह सुविधा हो जाने के बाद इससे लोगों को अच्छी परिवहन सेेवा मिल सकेगी। बुधवार को एसडीएम लवकुमार सिंह, तहसीलदार पंकज दीक्षित ने भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज के नजदीक गाटा संख्या 408 की भूमि नवीन बस स्टैंड के लिए चिन्हित कर दिया है। इस पर जल्द बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, अमर बहादुर, रूपेश सिंह, श्रीकांत, पवन सिंह, रिंकू, नीरज सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।