फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आर्चरी प्रतियोगिता में रविंद्र, सत्यांश व दिवाकर का रहा दबदबा

आर्चरी प्रतियोगिता में रविंद्र, सत्यांश व दिवाकर का रहा दबदबा

Thu, 20 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आर्चरी प्रतियोगिता में रविंद्र, सत्यांश व दिवाकर का रहा दबदबा
तीरंदाजी में रविंद्र, सत्यांश
विज्ञापन

व दिवाकर का रहा दबदबा
क्रासर
- राष्ट्रीय स्तर पर होगा आर्चरी खिलाड़ियों का प्रशक्षिण : आईजी

फोटो-53
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। 10 वीं वाहिनी पीएसी में चल रही छठवीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन आर्चरी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे आईजी पीएसी जयनरायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आर्चरी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आईजी समेत अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। आर्चरी प्रतियोगिता के समापन मौके पर 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी रविन्द्र पाल 27 वीं वाहिनी ने प्रथम, आरक्षी सत्यांश व आरक्षी दिवाकर सिंह 10 वीं वाहिनी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी पंकज सिंह चौहान 35 वीं वाहिनी ने प्रथम, आरक्षी रविन्द्र पाल 27 वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान व आरक्षी नरेन्द्र थापा 2 वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ आर्चरर आरक्षी रविन्द्र पाल 27 वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर को घोषित किया गया। कार्यक्रम के समापन मौके पर पहुंचे आईजी पीएसी लखनऊ जय नारायण सिंह , डीआईजी पीसी मृगेंद्र सिंह, एसपी वीपी श्रीवास्तव, सेनानायक राजेश कृष्ण आदि अफसरों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर कुशल अग्रवाल, संजीव कुमार, शैलेश कुमार पाण्डेय, नजमुल हसन, केशवनाथ, इन्द्रनाथ यादव, पन्ना लाल, श्री देवेन्द्र कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed