{"_id":"5b9ff717867a557f70416a4b","slug":"61537210135-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का जन्मदिन पर लगाया झाड़ू, किया रक्तदान व बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का जन्मदिन पर लगाया झाड़ू, किया रक्तदान व बांटे फल
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के जन्मदिन पर लगाई झाडू़, किया रक्तदान व बांटे फल
- जिले में जगह-जगह काटा केक, गोष्ठी के हुए आयोजन
- पीएम के जन्मदिन के मौके पर जेल से रिहा किए गए चार कैदी
फोटो-9,30,31,35,37,38,39,42,45,57
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वां जन्मदिन सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान करने के साथ फल वितरित किए। विधायकों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाडू़ लगाकर सफाई की।
सांसद प्रियंका सिंह रावत ने भिलवल कस्बे में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान अली कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की सुबह मरीजों को फल वितरण किया। वहीं टिकैतनगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अछयबरलाल गौड़, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक सतीश चंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश अवस्थी आदि के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई कर ग्रामीणों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दिलीप मिश्रा, जगदीश प्रसाद गुप्ता व पंकज सहित तमाम कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसी तरह तीर्थ स्थल देव वृक्ष पारिजात में जिला प्रभारी अक्षयबार लाल गौड़ व रामनगर के विधायक शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष पांडेय ने पौधरोपण तथा पारिजात परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। विधायक ने कहा पीएम का जन्मदिवस एक सप्ताह तक गांवों में साफ सफाई मेडिकल कैंप लगवाकर गरीबों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें दवाएं वितरित की जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दलित बस्ती में कार्यक्रम के आयोजक फराज हुसैन विक्की, राजा कासिम, प्रशांत कुमार मिश्रा आदि ने केक काटकर व फलों का वितरण कर मोदी का जन्मदिन मनाया। इसी तरह नरेन्द्र मोदी संघ द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सिद्धौर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बीबीपुर कुआं पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। हैदरगढ़ कस्बे के निरीक्षण भवन में मोदी के जन्मदिन पर गोष्ठी का संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित ने कहा प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर बछरांवा विधायक रामनरेश रावत, विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत, हर्षित वर्मा मौजूद रहे। कस्बा फतेहपुर में भाजपा महामंत्री शीलरत्न मिहिर के आवास पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने केक काट कर मोदी के दीर्घायु की कामना की। इसके यहां पर सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर गिरिधर गोपाल गुप्ता, राज किशोर आदि मौजूद रहे।
बाक्स-
जेल से रिहा किए चार कैदी
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को जिला कारागार से चार कैदी रिहा किए गए है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि रिहा होने वाले कैदियों में हशमत अली, दीपक लोध, सुरेश गौतम व गुफरान अहमद शामिल है। इन सभी को अलग अलग मामलों में सजा होने के साथ जुर्माना लगाया गया था। लखनऊ की एक निजी संस्था द्वारा जुर्माना अदा करने पर चारों कैदियों की रिहाई हो सकी है।