फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्राथमिक विद्यालय को बना दिया इस्लामिया स्कूल

प्राथमिक विद्यालय को बना दिया इस्लामिया स्कूल

Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय को बना दिया इस्लामिया स्कूल
बाक्स
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय को
बनाया इस्लामिया स्कूल

क्रासर
- रविवार नहीं शुक्रवार को यहां होता है साप्ताहिक अवकाश
- देवारिया जिले में कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग हुआ सक्रिय

फोटो:-41
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। परिषदीय विद्यालयों का इस्लामिया नामकरण और रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश रखने वाले दो स्कूलों का मामला प्रकाश में आया है। देवरिया जनपद में ऐसे विद्यालयों के नाम और अवकाश बदले जाने के बाद शिक्षा विभाग की नींद टूटी है। जैदपुर और सतरिख के प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया के नाम का बोर्ड लगाकर स्कूल चलाने वाले शिक्षक इसे वर्षों पुुरानी परंपरा मानते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्यालयों का नाम किसी मजहब से न जोड़ने के बयान के बाद सबसे पहले देवरिया जिले में ऐसे विद्यालय पाए गए थे।
मालूम हो कि जैदपुर कस्बे के मोहल्ला गढ़ी कदीम व सतरिख कस्बे में स्थित परिषदीय विद्यालय का नाम प्राथमिक विद्यालय का नाम इस्लामिया लिखकर कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक सरकारी आदेशों को दरकिनार कर रविवार की छुट्टी शुक्रवार को रखते हैं। जैदपुर का एक विद्यालय वर्ष 1916 मे स्थापित हुआ था और वर्ष 1991 में यह भवन बनकर तैयार हुआ था। तब से कई बार भवन की पुताई हुई विभाग के अनेकों अधिकारी विद्यालय आए निरीक्षण किया और लौट गए। किसी की नजर प्राथमिक विद्यालय के आगे इस्लामिया लिखा नहीं दिखा और न ही रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी जान पाए। चार दिन पहले देवरिया जिले में इसी तरह की मनमानी मिलने पर सीएम की सख्ती को देखते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आया। हरख ब्लॉक के बीईओ व शिक्षक बताते हैं कि पहले तो अवकाश शुक्रवार को होता था किन्तु कुछ दिनों से अवकाश अब रविवार को हो रहा है। लेकिन सरकारी स्कूल में इस्लामिया कैसे लिखा है, इसका जवाब जिम्मेदार नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स-
ब्लॉक क्षेत्र में दो परिषदीय विद्यालय इस्लामिया के नाम से संचालित हो रहे हैं। एक जैदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला गढ़ीकदीम में व दूसरा सतरिख नगर पंचायत में स्थित हैं। अगर शासन द्वारा आदेश मिलता है। तो दोनों विद्यालयों का नाम वार्ड के नाम से रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गुप्त मौर्य, बीईओ हरख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed