फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   610 old aged voters vote from home

80 वर्ष से अधिक आयु के 610 मतदाता घर से करेंगे मतदान

Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
610 old aged voters vote from home
बाराबंकी। बुजुर्गों और दिव्यांगों को बूथों पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान की सुविधा दी है। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 610 और 370 दिव्यांग मतदाता घर बैठे ही मतदान करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित होने वाली मतदान पार्टियां चिह्नित दिव्यांगों के घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएंगी। इस टीम में एक पुलिस और एक माइक्रोआब्जर्वर को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 39,271 और 19,200 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से जहां 610 बुजुर्गों ने घर से मतदान करने की सहमति लिखित रुप से प्रशासन को दी है, वहीं 370 दिव्यांग भी घर से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को मतदान करेंगे। अब प्रशासन इनके मत हासिल करने के लिए मतदान पार्टियों की तैयारी में जुट गया है। मतदान पार्टियां इन मतदाताओं के घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएंगी। पारदर्शिता को लेकर इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इन मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने वाली टीम में एक-एक माइक्रोऑब्जर्वर, एक पुलिसकर्मी समेत मतदान कर्मी शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से गठित होने वाली मतदान कराने वाली टीम मतदाताओं को पोस्टल बैलेट और विशेष लिफाफा उपलब्ध कराएंगी। घर के किसी ऐसे स्थान पर मतदान की अनुमति होगी, जहां कोई न हो। मतदान को छोड़कर सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी। मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता को वोट करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी टीम देगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 370 दिव्यांगों और 80 वर्ष के ऊपर के 610 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सहमति जताते हुए लिखित अनुरोध किया है। इसके आधार पर गठित टीम इनके घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed