{"_id":"68a76e324448138aa102a477","slug":"60-students-successful-in-written-examination-now-interview-will-be-held-barabanki-news-c-315-1-brp1005-146098-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लिखित परीक्षा में 60 विद्यार्थी सफल, अब होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लिखित परीक्षा में 60 विद्यार्थी सफल, अब होगा साक्षात्कार
Fri, 22 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत महाविद्यालय में अब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन होगा।
इन कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं की एक लिखित परीक्षा महाविद्यालय कराई गई, जिसमें कुल 60 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। अब इन विद्यार्थियों को साक्षात्कार होगा। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
इन कक्षाओं के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से महाविद्यालय स्तर पर वरिष्ठ शिक्षकों की एक प्रतियोगी मार्गदर्शन समिति का गठन भी किया गया है। समिति का संयोजक मानव कुमार सिंह को बनाया गया है जबकि सह-संयोजक की जिम्मेदारी अरविंद कुमार पांडेय को दी गई है। साथ ही प्रो. संतोष कुमार गौड़, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनुराग कृष्ण यादव, अभिषेक मौर्या और आशुतोष को भी समिति में शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए भी तैयार करना है। चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन कर उन्हें बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री के साथ नियमित तौर पर साक्षात्कार और परीक्षा की तैयारी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।