फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   60 challan

यातायात नियमों के उल्लंघन में 60 वाहनों का चालान

Sat, 11 Sep 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
60 challan
बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। नियम विरुद्ध पार्किंग, बिना परमिट, बिना बीमा वाले वाहनों का चालान किया किया। जांच के दौरान नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 60 वाहनों का चालान किया गया। एकाएक चले चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ देवा तिराहा से पल्हरी चौराहे तक अभियान चलाया गया। अचानक की गई कार्रवाई से डग्गामारी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग को देखते ही कई लोग अपने वाहन लेकर गली से भाग निकले। जबकि कई वाहन एआरटीओ के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ और बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना परमिट फर्राटा भरते वाहन पकड़े गए। जांच के बाद उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान पकड़े गए वाहनों को जीआईसी मैदान में खड़ा कराया गया। अभियान के दौरान 60 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर अधूरे कागजात के साथ वाहन पकड़े गए तो कार्रवाई तय है। नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम, उमाशंकर, एडीएम पंकज सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर लोनीकटरा व असंद्रा में चेकिंग के दौरान मौरंग लदे 10 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया।

ठेका वाहन चालकों ने जताया विरोध
एआरटीओ प्रवर्तन टीम द्वारा की गई कार्रवाई का ठेका वाहन चालकों ने विरोध जताया। अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई। वाहनों का चालान करने के बाद जीआईसी मैदान में वाहनों को खड़ा कराया गया। यहीं पर अधिकतर ठेका वाहन चालक पहुंच गए और लामबंद हो गए। अभियान का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed