फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   57.54% voting between ruckus, lathi charge

हंगामा, लाठीचार्ज के बीच 57.54% वोटिंग

Wed, 29 Nov 2017 11:49 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Wed, 29 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
57.54% voting between ruckus, lathi charge
पीरबटावन ईदगाह के पास स्टॉल लगाकर पर्ची दे रहे लोगों पर लाठियां चलाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मतदान के दौरान वोटरों का उत्साह चरम पर दिखाई पड़ा। वोटर लिस्ट में खामियों के बावजूद फर्स्ट डिविजन रहे मतदाता। जिले में एक नगर पालिका परिषद व 12 नगर पंचायतों में कुल 57.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग के दौरान पुलिस को कुछ स्थानों पर लाठी फटकारनी पड़ी। तो कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कई जगह छुटपुट मारपीट भी हुई। इस दौरान एक पीएसी सिपाही व तीन भाजपा कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल भी हुए।
विज्ञापन


कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी होने के कारण पांच बजे के बाद भी मतदान होता रहा। शांतिपूूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर डीएम एसपी के साथ ही कमिश्नर व आईजी ने भी कई निकायों के बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का हाल देखा। कमियां मिलने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। 
विज्ञापन


हर निकायों के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नौजवान, वृद्वा, महिला व पुरुष हर वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोई नौजवान अपने वृद्ध मतदाता को साइकिल, गाड़ी व पीठ पर लादकर बूथ पहुंचाकर मतदान में सहभागिता दिलाते नजर आया। तो कोई काम को छोड़ कर सबसे पहले परिवार के साथ बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद करीब 9 बजे नगर पालिका परिषद के कटरा वार्ड नंबर 26 पीरबटावन में बूथ से दो सौ मीटर जमी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। यहां पहुंचे पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया।

पुलिस ने कुर्सियां तोड़ने के साथ तख्त पलट दिया व वोटर लिस्ट आदि फेेंक दी। पुलिस की कार्रवाई से यहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं गांधी नगर बूथ पर करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता पवनेंद्र प्रताप सिंह व ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान भार्गव के बीच कहासुनी के बीच विवाद होने लगा। इस बीच बात आला अधिकारियों तक पहुंची जिसके बाद पीएसी ने यहां भी लाठी फटकारते हुए मामला शांत करार दिया। इसमें जहां पीएसी जवान भार्गव को चोट लगी वहीं भाजपा कार्यकर्ता पवनेंद्र प्रताप सिंह व शोभित कुशमेश भी चोटिल हो गए।


हालांकि एडीएम अनिल सिंह ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता पवनेंद्र को हिरासत में लिया। वहीं रसूलपुर के रहने भाजपा समर्थक मनीष का आरोप है कि सपा सभासद प्रत्याशी तौकीर कर्रार ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed