फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, बना लिया एमएमएस

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, बना लिया एमएमएस

Sun, 29 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, बना लिया एमएमएस
बाराबंकी। एक युवती ने शादी का झांसा देकर कुशीनगर जनपद निवासी एक युवक के खिलाफ दुराचार करने व अश्लील एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बीती दो जुलाई को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। युवती का कहना है कि जनपद कुशीनगर क्षेत्र के ग्राम जंगली पट्टी निवासी रणविजय सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक दुराचार किया।
विज्ञापन



युवती ने जब प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसका बनाया गया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस बीच युवती ने युवक के परिवारीजनों से बात कर विवाह करने का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके बाद युवती ने 27 जुलाई को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है लेकिन युवती द्वारा जो तहरीर दी गई उस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed