फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अब घर बैठे ले सकेगे जमीन का %बारह साला%

अब घर बैठे ले सकेगे जमीन का %बारह साला%

Tue, 28 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे ले सकेगे जमीन का %बारह साला%
अब घर बैठे ले सकेंगे जमीन का ‘बारह साला’
विज्ञापन

- आवेदन के चार दिन बाद ऑनलाइन ही मिल जाएगा ‘बारह साला’
- आनॅलाइन ही जमा होगा सौ रुपये शुक्ल
कवेन्द्र नाथ पाण्डेय
बाराबंकी। मकान का नक्शा पास कराने, केसीसी बनवाने व जमीन की खरीद-फरोख्त के समय उस भूमि का रिकार्ड परखने के लिए ‘बारह साला’ की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसे हासिल करने में उप निबंधन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं इसे दिलाने के नाम पर धन उगाही की जाती थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ अब ‘बारह साला’ भी लोगों को घर बैठे मिल सकेगा।
‘बारह साला’ लेने के लिए निबंधक कार्यालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन व सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जिसके चार दिन के अंदर उन्हें ऑनलाइन ही ‘बारह साला’ मिल जाएगा। अब इसके लिए निबंधन कार्यालय तक जाने की कोई जरूरत नहीं है। बस ऑनलाइन आवेदन के समय जिले व तहसील के साथ जमीन के गाटा संख्या का ब्योरा मांगने की आप्शन पर देने होंगे। अभी तक इसके लिए किसानों व प्लाट खरीद कर मकान का नक्शा पास कराने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसे हासिल करने के लिए जहां उप निबंधक कार्यालय के हफ्तों चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं मुंह मांगी कीमत भी अदा करनी होती थी। मगर, नई व्यवस्था के बाद लोगों का काफी राहत मिलेगी तो समय व पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन

बाक्स
एक ही जमीन के कई बार बैनामे होने के मामले प्रकाश में आने के बाद किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले उसकी जांच करने के लिए भी ‘बारह साला’ निकलवाते थे। वहीं इसके मिलने के बाद विलंब को लेकर रजिस्ट्री कराने वाले कई लोग जालसाजी के शिकार भी हुए। मगर, अब आनलाइन ‘बारह साला’ की जांच घर बैठे लोग कर जालसाजी की समस्या से भी बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के साथ ‘बारह साला’ भी ऑनलाइन मिलेगा। बस इसे लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ सौ रुपये का शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। जिसके चार दिन के अंदर ही उसे ऑनलाइन ही ‘बारह साला’ मिल जाएगा। इस नई व्यवस्था में किसी को कार्यालय भी नहीं जाना होगा।
- एके.सिंह, आईजी स्टाम्प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed