{"_id":"5a05f0f64f1c1b6a678bacd5","slug":"51510338806-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन राइस मिलों पर छापा, धान खरीद में पकड़ा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन राइस मिलों पर छापा, धान खरीद में पकड़ा फर्जीवाड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह राइस मिलों में पकड़ा धान खरीद में फर्जीवाड़ा
प्रशासन व मंडी परिषद की टीम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रशासन और मंडी परिषद की टीम ने फर्जीवाड़े की शिकायत शुक्रवार को जनपद की छह राइस मिलों में छापेमारी की। इस दौरान जांच में सभी राइस मिलों में धान खरीद में किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
एसडीएम नवाबगंज एसपी सिंह के मुताबिक एसएस राइस मिल, बिंद्रा राइस मिल, लक्ष्मी राइस मिल, सनी मार्डन, फतेह व जैन राइस मिल पर छापेमारी की गई। छापेमारी में नायब तहसीलदार देवा, सतरिख, तहसीलदार नवाबगंज, अमीन व मंडी परिषद की टीम शामिल रही। छापेमारी में सभी राइस मिलों पर 6-आर व 9-आर में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। कई मिलों में स्टॉक से ज्यादा बोरियां लगी मिलीं और स्टॉक से कम धान व चावल पाया गया। टीम को जांच में सनी मार्डन में रजिस्टर के हिसाब से कम स्टाक मिला। कई अन्य अनियमितताएं मिली।