{"_id":"59553dd04f1c1baf418b47e7","slug":"51498758608-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 प्रतिशत लोग आधार से हुए हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 प्रतिशत लोग आधार से हुए हाईटेक
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख लोगों के नहीं बने आधार कार्ड
बाराबंकी। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ने के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में कुल आबादी 34,46,610 के सापेक्ष 32,36,472 लोगों के आधार कार्ड बन गए हैं। जिले में अभी भी दो लाख से अधिक लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में इन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विभागीय अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में जिले की कुछ आबादी 34 लाख 46 हजार 610 है। इसमें से 95 प्रतिशत के हिसाब से 32 लाख 36 हजार 472 लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इनमें से 65 प्रतिशत वह लोग शामिल हैं जो 18 वर्ष के ऊपर आयु वाले लोग हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशासन ने ई-डिस्ट्रिक विभाग की ओर से जिले में 170 जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों की स्थापना कराई है। जिनमें से 165 केंद्रों पर हमेशा आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को जब शहर के एक केंद्र पर जाकर देखा गया तो वहां पर भारी संख्या में लोग आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि बनवाने व त्रुटियों को सही कराए जाने के लिए प्रयासरत नजर आए।
शहर के एक केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने आए जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि उनका आधार कार्ड नहीं बना था। बैंक में खाता खुलवाने के लिए उन्हें इसकी जरूरत है। इसलिए वह आधार कार्ड बनवाने के लिए आए हैं। आधार कार्ड होनेे से काफी हद तक पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
इसी केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े आशीष कुमार ने बताया कि अब तो हर जगह सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड को ही प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए वह भी अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां आए हैं।
जिले में जितनी आबादी है। उसके सापेक्ष 95 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड अब तक बन चुुुके हैं। अब मात्र 0-5 व 6-18 वर्ष वाले बच्चों के ही आधार कार्ड बनाए जाने के लिए शैक्षिक संस्थानों में कैंप लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। विद्यालय खुलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। धर्मेंद्र उपाध्याय, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर।