{"_id":"594ff1144f1c1bc4728b49a0","slug":"51498411284-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालूपुर गांव में दोबारा आया भेड़िया, ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालूपुर गांव में दोबारा आया भेड़िया, ग्रामीणों ने दौड़ाया
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालूपुर गांव में दोबारा आया भेड़िया
रानीबाजार (बाराबंकी)। लालूपुर गांव में शनिवार की बीती रात भेड़िये ने फिर एक बछड़े पर हमला कर दिया। आहट पर गांव वाले जग गए तो भेड़िया और उसके दो बच्चे गांव के बाहर एक केले के खेत में घुस गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस न वन विभाग की टीम को दी। सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने केले के बाग के चारों ओर तलाशी की लेकिन भेड़िये का पता नहीं लग सका। पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आस पास के खेतों तक कांबिंग की। एक हफ्ते में दूसरी बार भेड़िये द्वारा मवेशी को निवाला बनाने के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में बीती रात करीब एक बजे कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनकर गांव के ही पूर्व प्रधान रामलखन जाग गए। देखा तो कोई जानवर पड़ोस के अरविंद के हाते में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो भेड़िया बच्चों के साथ जानवर को खा रहा था। ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर उसे दौड़ाया तो तीनों थोड़ी दूर एक केले के बाग में घुस गए। ग्रामीणों 100 नंबर डायल कर पुलिस से सहायता मांगी। चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग के पांच कर्मी गुल्ले यादव, अरविंद यादव, सुनील कुमार, रामतिलक, राजकुमार की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम पगचिन्हों को देखकर बताया कि भेड़िये द्वारा बछड़े पर हमला किया गया है। गुरुवार की रात भी ग्राम सिरौली कला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही पगचिन्ह देखे गए उसी रात वहां भी एक बकरी उठा ले गया। इसके अलावा लालुपुर गांव के एक सप्ताह पूर्व अरविंद नामक व्यक्ति की बछिया व गांव के बाहर एक बकरी को खा गया था।
ग्रामीणों की सूचना पर पांच सदस्यीय वन विभाग की टीम भेजी गई थी। पगचिह्न भेड़िये के लग रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से आस-पास खेतों व जंगलों में कांबिंग कराई गई, पर भेड़िये व उसके बच्चे नहीं मिल सके। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। - आरके श्रीवास्तव, आरएफओ