फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   फर्जीवाडा कर निकाला जा रहा एकांतर चिकित्सकों का वेतन

फर्जीवाडा कर निकाला जा रहा एकांतर चिकित्सकों का वेतन

Sat, 10 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाडा कर निकाला जा रहा एकांतर चिकित्सकों का वेतन
फर्जीवाड़ा कर निकाला जा रहा एकांतर चिकित्सकों का वेतन
विज्ञापन

- चार क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों को बिना आदेश के किया अटैच
- आरटीआई में हुआ मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिला होम्योपैथिक अस्पताल में एक पुरुष व एक महिला चिकित्सक का पद है। बिना आदेश व होम्योपैथिक अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षकों की अनुमति के डीएचओ (डिस्ट्रिक होम्योपैथिक आफीसर) ने पांच क्षेत्रीय चिकित्सकों को जिला मुख्यालय से एकांतर दिवस पर अटैच कर रखा है। चिकित्सकों को जिले का मोह इस कदर है कि वह पुराने तैनाती वाले अस्पताल में जाते ही नहीं। फर्जीवाड़ा कर सभी एकांतर चिकित्सकों का वेतन निकाला जा रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में बना जिला होम्योपैथिक अस्पताल में दो चिकित्सकों के स्थान पर पांच क्षेत्रीय राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सकों को अटैच किए जाने की शिकायत वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने जिलाधिकारी व डायरेक्टर से की है। मालूम हो कि जिला होम्योपैथिक दो चिकित्सकों डॉ. ओपी श्रीवास्तव व डॉ. अल्का कपिल की तैनाती है। दोनों वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक भी हैं। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी हासिल की जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पर तैनात डीएचओ का तबादला हो जाने के बाद हैदरगढ़ क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक कमेला में तैनात डॉ. सरोज सिंह को वरिष्ठता के आधार पर डीएचाओ का चार्ज एकांतर दिवस पर दिया गया है। कुर्सी संभालते ही उन्होंने बिना किसी आदेश व नियम के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भगौली तीर्थ की डॉ. सुमन को सोम, बुध व शुक्रवार, न्योछना के डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य को मंगलवार, सिद्धौर के डॉ. रामप्रकाश गुप्ता गुरुवार, चौखंडी की डॉॅ. प्रमिला शुक्रवार व अमावा के डॉ. पंकज त्रिपाठी शनिवार एकांतर दिवस पर अटैच कर दिया। सभी चिकित्सक दूसरे दिन क्षेत्रीय अस्पतालों को नहीं जाते हैं। हैरत की बात यह है कि मुख्यालय पर इनकी उपस्थित के आगे इनका नाम तक नहीं लिखा है, और क्षेत्रीय अस्पतालों में भी इनकी उपस्थित नहीं दर्ज है। ऐसे में फर्जी हाजिर लगाकर इनका वेतन निकाला जा रहा है। डीएचओ को एक दिन मुख्यालय व दूसरे दिन कमेला अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखना चाहिए, पर वह जिला मुख्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रही हैं। डीएचओ डॉ. सरोज सिंह को फोन मिलाया गया तो उनका फोन आफॅ रहा।
विज्ञापन

बाक्स-
सात चिकित्सकों पर एक फामार्सिस्ट
जिला मुख्यालय पर सात चिकित्सकों पर महज एक फार्मासिस्ट रमापति हैं जो पर्चा बनाता है और दवाएं भी वितरण करता है। एक कर्मचारी पर ओवर लोड होने से मरीजों को घंटों लाइन में लगकर दवाएं लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
वार्ड बॉय चला रहा मैडम की कार
फतेहपुर क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल भदरास में तैनात वार्ड बॉय प्रहलाद शुक्ला को जिला मुख्यालय अटैच किया गया है। आरोप है कि वार्ड बॉय से अस्पताल का कार्य न लेकर चालक का कार्य कराया जा रहा है।

वर्जन-
बाराबंकी में डीएचमओ व एसएमओ के बीच आपसी विवाद चल रहाभ है। डीएचओ दिन वार अटैचमेंच कर सकती हैं परमानेंट नहीं। अगर वार्ड बॉय से चालक का कार्य लिया जा रहा है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विमल, डायरेक्टर होम्योपैथिक विभाग फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed