फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बिजली चोरी पाए जाने 4 के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

बिजली चोरी पाए जाने 4 के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 27 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पाए जाने 4 के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
बिजली चोरी मे 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बाराबंकी। बकाया बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कार्पोरेशन ने बंकी टाउन एरिया क्षेत्र में अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर मास रेड अभियान में चार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि अभियान में 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। बिजली चोरी पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीओ दिव्य कुमार, पीपी पटेल, संदीप मौर्या, सुनील मौर्या, विजय यादव आदि मौजूद रहे।


अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
असंद्रा (बाराबंकी) । अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए है। शुक्रवार को पूरे धनई मजरे मंसारा के निवासी लेखराज (25) बाइक से हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर मंसारा मोड़ के पास पैदल सड़क पार कर रहे कलीम से उसकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। लेखराज हेलमेट नहीं लगाए थे। कोठी सीएचसी से लेखराज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में लोनीकटरा के पूरे देवीदास गांव के पास लखनऊ के नगराम थाना के रामपुर निवासी शिवकुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। शिवकुमार हेलमेट नहीं लगाए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed