{"_id":"620175592951fd208546f8fb","slug":"40-new-corona-case-found-barabanki-news-lko616844942","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार की हुई जांच, 40 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार की हुई जांच, 40 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना मरीजों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब दो हजार लोगों की जांच की गई जिसमें महज 40 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार की शाम आई जांच में रामनगर, बुधेडा, लालूपुर, हसनपुर टांडा, सरैया, मौलवीगंज, जमीना, बुढ़वल, निजामपुर, सेमरायं, तेलीनपुरवा, शिवनाम, कबूलपुर, खैराबीरु, टेपरा, सरसौंदी, कुर्सी, मदीनपुर, अंबरपुर, बिरौली, पीरबटावन, अंदका, शरीफाबाद आदि के रहने वाले लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा त्रिवेदीगंज में चार, जाटा बरौली में पांच, टिकैतनगर, हरख में एक-एक, देवा में दो, फतेहपुर में चार, बड़ागांव में तीन, घुंघटेर में चार, सूरतगंज में तीन, रामनगर में पांच, सिद्धौर में एक और शहरी क्षेत्र में सात इस तरह से कुल 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके अलावा जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 23 हजार 176 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 571 लोगों को बूस्टर डोज दी गई जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 6333 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं 18 प्लस वालों में 7354 को पहली डोज तथा 8918 को दूूसरी डोज दी गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। इसके बाद भी हमें पूरी तरह से सतर्क रहना है।