{"_id":"61b8d98f8e985966f7693e77","slug":"40-anganwadi-centers-found-incomplete-barabanki-news-lko6089456110","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 आंगनबाड़ी केंद्र मिले अधूरे, डीएम ने दी बीडीओ को चेतवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 आंगनबाड़ी केंद्र मिले अधूरे, डीएम ने दी बीडीओ को चेतवानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दो साल से बन रहे 40 आंगनबाड़ी केंद्र अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। इस पर जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने बीडीओ चेतावनी देते हुुए 15 दिनों के अंदर निर्माण पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम की इस सख्ती के बाद हड़कंप मच गया है।
जिले के 13 विकास खंडों में 116 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद इनका निर्माण शुरू कराया गया था। इनमें 2019-20 के 74 तो 42 आंगनबाड़ी केंद्र 2020-21 वित्तीय वर्ष के शामिल थे। कार्यदायी संस्था के रूप में बीडीओ को ही नामित किया गया था।
धनराशि होने के बाद भी लापरवाही के चलते जहां कुछ आंगनबाड़ी केंद्र फीनिशिंग स्तर पर अधूरे पड़े हैं तो कुछ में बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से वह हस्तांतरित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं कुछ में लिंटर, पिलर तक ही खड़े हो सके हैं। ऐसे में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने संबंधित बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी करते हुए इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम की इस सख्ती के बाद हड़कंप मच गया है।
14 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं शुरू हुुआ शौचालय का निर्माण
बीडीओ को पंचायती राज विभाग के सहयोग से 12 हजार रुपये प्रति के हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय का निर्माण कराना था लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती गई। 28 में से सिर्फ छह केंद्रों पर ही शौचालय का निर्माण हो सका है जबकि 14 पर तो अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। इस पर भी डीएम ने 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने की समयसीमा निर्धारित की है।
अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर जिलाधिकारी की ओर से संबंधित बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा कराना है।
प्रकाश कुमार, डीपीओ