फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   4 doctors along with many worker absent from chc ramnagar

सीएमओ को गायब मिले चार डॉक्टर और कर्मचारी

Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
4 doctors along with many worker absent from chc ramnagar
रामनगर (बाराबंकी)। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को सीएचसी रामनगर का औचक निरीक्षण किया। यहां के हालात देख सीएमओ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जांच के दौरान चार चिकित्सक समेत कई कर्मचारी बिना सूचना के ही अनुपस्थित पाए गए। जिस पर नाराज सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सीएचसी रामनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यहां पर तैनात डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. शेफाली और डॉ. हरीशंकर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यहां पर तैनात कर्मचारी अभिषेक कुमार, राजू, गोपी मिश्रा, अमृत दयाल भी मौजूद नहीं थे। जिस पर सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ द्वारा एक्सरे रूम, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ओपीडी, पैथोलॉजी, टीकाकरण, साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। लैब में कोविड-19 टेस्ट को देखा व वैक्सीनेशन को और तेज करने के निर्देश दिए। उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महादेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर वार्ड ब्वाय सहित अन्य कर्मियों के लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैली हुई गंदगी व जगह-जगह उगी घास को देख नाराजगी जताते हुए साफ कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में कई चिकित्सक और कर्मचारी मौके से अनुपस्थित पाए गए हैं, जिस पर इन सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed