{"_id":"61bcd7f08c81d44e56203ed3","slug":"34-black-spots-marked-on-the-highway-indicators-will-be-installed-barabanki-news-lko609398290","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 34 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, लगेंगे संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर 34 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, लगेंगे संकेतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना महामारी से ज्यादा जिले मेें सड़क हादसे के कारण लोगों की जान जा रही है। बीते एक वर्ष में रामसनेही घाट और किसान पथ पर यात्री बसों की भीषण दुर्घटना समेत पूरे जिले में हुए सड़क हादसों में सवा तीन सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग किसी न किसी दिव्यांगता का शिकार हो बैठे हैं।
परिवहन विभाग के सर्वे में सामने आया कि अधिकांश हादसे यातायात नियमों के पालन न करने के कारण हुए। हादसों को लेकर हाईवे पर परिवहन विभाग ने 34 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए हैं। इसकी सूची पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई को सौंप कर इन सभी स्थानों पर अब संकेतक लगाए जाएंगे।
जिले के भीतर वर्ष 2021 में सड़क हादसों में 325 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हादसों को लेकर हाईवे से लेकर परिवहन, पीडब्लूडी और पुलिस की लापरवाही कई बार उजागर हो चुकी है। इसके बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने जिले के दुुर्घटना बाहुल्य 34 स्थान ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेजकर इन स्थानों पर संकेतक लगाने को कहा है।
विज्ञापन
चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट
हाईवे ब्लैक स्पाट
एनएच- 927 शहाबपुर मसौली- 05
एनएच-27 सफदगंज 05
एनएच-28 भिटरिया रामसनेहीघाट 07
एनएच-27 रसौली 04
एनएच-27 दादरा 08
एनएच-27 कोटवारोड रामसनेहीघाट 05