{"_id":"4eb64e8680cf61df20a1654912c7f58e","slug":"3157-nomination-for-pradhaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए 3157 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 3157 नामांकन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन के दूसरे दिन भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चारों ब्लॉकों में 366 ग्राम पंचायतों में प्रधानी के चुनाव होने हैं। प्रधान पद के लिए कुल 3157 और सदस्य पद के लिए कुल 4053 नामांकन भरे गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।
जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई थी जो मंगलवार को भी जारी रही। प्रधान और सदस्य पद के कई दावेदारों ने ब्लॉक पहुंच नामांकन पत्र भरा। इस दौरान प्रधान पद के लिए कुल 3157 और सदस्य पद के लिए कुल 4053 नामांकन भरे गए।
नामांकन के दौरान ब्लॉकों पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इन ब्लॉकों पर तैनात आरओ ने बताया कि मंगलवार को भारी संख्या में भी दावेदारों ने नामांकन किया।