{"_id":"5b9bf7f8867a557f6e538679","slug":"31536948216-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा, हरख, हैदरगढ़ व फतेहपुर ब्लॉक के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा, हरख, हैदरगढ़ व फतेहपुर ब्लॉक के
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा, हरख, हैदरगढ़ और फतेहपुर
ब्लॉक के 32 सचिवों का वेतन रोका
क्रासर
- 398 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया खर्च का लेखा जोखा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हर वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों में 14वें व राज्यवित्त योजना के तहत लाखों की धनराशि से विकास कार्य कराए जाते हैं। फर्जी भुगतान के साथ पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विकास कार्यो के तहत खर्च होने वाले धनराशि का ब्यौरा प्रिया सॉफ्ट पर करना होता है। लेकिन कई बार सख्त दिशा निर्देशों के बाद भी सचिव इस कार्रवाई को करने में आनाकानी करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिले के चार ब्लॉकों देवा, हरख, हैदरगढ़ व फतेहपुर में देखने को मिला है। इन चारों ब्लॉकों की 398 ग्राम पंचायतों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में कराए गए विकास कार्यो पर खर्च धनराशि का ब्यौरा आज तक प्रिया सॉफ्ट पर फीड नहीं कराया है। जिस पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने इन ब्लॉकों के करीब 32 सचिवों पर कार्रवाई करने के निर्देश डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को दिए है। जिसके बाद डीपीआरओ ने यहां के सभी सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे ब्लॉकों में हड़कंप मच गया है। वहीं पिछले कार्यो का ब्यौरा न फीड कराए जाने पर भ्रष्टाचार की आशंका प्रतीत हो रही है।
बाक्स
सचिवों से मांगा है स्पष्टीकरण
लगातार निर्देशों के बाद सचिवों द्वारा पिछले वर्ष के विकास कार्यो का लेखाजोखा फीड नहीं कराया जा रहा है। चार ब्लॉकों के सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस वर्ष की कार्ययोजना को बिना प्लान प्लस पर फीड कराए कार्य करने पर अन्य सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अनिल श्रीवास्तव, डीपीआरओ।
------------------
बसपा की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का निधन
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा सदर की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कमलावती गौतम निवासी जलालपुर का लंबी बीमारी के कारण लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कमलावती की मृत्यु की खबर की सूचना पहुंचते ही बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शहर से सटे फतहाबाद में पार्टी कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष केके रावत ने कहा कि कमलावती के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में विजय कुमार, सुरेश चंद्र गौतम, विमल गौतम, नवमी लाल आदि मौजूद रहे।