फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रकों की हड़ताल व मौसम की बेरूखी से महंगे हुए सब्जियों के दाम

ट्रकों की हड़ताल व मौसम की बेरूखी से महंगे हुए सब्जियों के दाम

Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की हड़ताल व मौसम की बेरूखी से महंगे हुए सब्जियों के दाम
ट्रकों की हड़ताल व मौसम की बेरुखी ने बढ़ाए सब्जियों के दाम
विज्ञापन

- मंडी में सब्जी की आवक कम होने से बढ़ रहे दाम
फोटो- 39 पी
बाराबंकी। ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल के चलते मंडी में सब्जी की आवक कम हो गई। जिससे सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। बाहरी मंडियों से आने वाली सब्जियां देर सबेर पहुंच रही है। मांग के अनुरूप सब्जी की उपलब्धता नहीं होने से टमाटर व प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। हड़ताल के चलते महाराष्ट्र व इंदौर से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई हैं। वहीं बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते इंदौर, महाराष्ट्र से टमाटर की आमद घट गई है। नैनीताल से आने वाली मटर व सोया मेथी की आवक घटने से इनके भाव चढ़ गए हैं। इसके अलावा हरी सब्जियों में लौकी, बैगन, हरी मिर्च, लोभिया, भिंडी आदि क्षेत्रीय किसानों से मंडी में आवक बनी हुई है। फिलहाल बाहरी मंडियों से आने वाली सब्जियों की आमद में कमी के चलते दाम बढ़ने लगे हैं।
बाक्स-
फोटो- 37 पी
बारिश के चलते आवक प्रभावित होती है। लेकिन ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल का भी असर पड़ रहा है जिससे आवक घटकर आधी से भी कम हो गई है। ज्यादातर सब्जियां नासिक, इंदौर, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत की ओर से आती है। सब्जियों के दाम और भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

- ताज बाबा राइन, सब्जी व्यापारी
बाक्स-
फोटो- 38 पी
बाहर से आने वाली सब्जियों की आमद घट गई है। एक तो हड़ताल दूसरे बारिश के चलते सब्जियां नहीं आ रही है। जो आ रही हैं वे मांग से कम है। हालात यही रहे तो सब्जियों के दाम और भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब्दुल कलीम, सब्जी व्यापारी
बाक्स-
सब्जियों के भाव में अंतर (प्रति किलो)
सब्जी एक सप्ताह पूर्व रेट आज का भाव
प्याज 20 25
टमाटर 30 40- 60
शिमला मिर्च 80 120
सोया मेथी 80 120
गोभी 35 (प्रति फूल) 40 (प्रति फूल)
लोभिया 40 50
करेला 40 40
परवल 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed