फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रधान व बीडीसी सदस्यों के भाग्य का फैसला आज

प्रधान व बीडीसी सदस्यों के भाग्य का फैसला आज

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधान व बीडीसी सदस्यों के भाग्य का फैसला आज
पंचायत चुनाव की मतगणना आज
विज्ञापन

प्रधान के पांच व बीडीसी के दो पदों पर हुए मतों की होगी गिनती
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। उपचुनाव में हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गिनती होगी। किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, यह तस्वीर सामने आएगी। ब्लॉकों पर काउंटिंग को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शुक्रवार को जिले के आठ ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान पद के पांच तो बीडीसी के दो पदों के लिए उपचुनाव कराया गया था। जिसमें निर्धारित 11 हजार 360 मतदाताओं में से 8 हजार 299 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की थी। जिसका पिटारा आज खुलेगा। नामांकन के दौरान सिद्वौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर हुसैनबख्श की प्रधान सीट पर अनीता कुमारी व सूरतगंज ब्लॉक के बैरानामऊ मंझारी दो के बीडीसी सीट पर फूलमता के एक-एक नामांकन पत्र आने से इन दोनों सीटों पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। मतों की गिनती कार्य सुबह सात बजे ही शुरू हो जाएगा। अधिकारी बताते है कि लगभग एक डेढ़ घंटे में ही रिजल्ट सामने आ जाएंगे। प्रधान पद पर जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। उनमें राजेंद्र प्रसाद, मानसिंह, बजरंग प्रसाद, शिवमोहन, क्षत्रपाल सिंह, राजाराम, अब्दुल सलाम, गणेश प्रसाद, सुशीला देवी, बंशीलाल, संजय कुमार, सरनजीत, सुनीता देवी व रामनाथ शामिल है। जबकि बीडीसी के प्रत्याशियों में नंदकिशोर, सरोज कुमारी, मोहम्मद अकील, जुनैद, शफीक, राकेश कुमार व रमेश कुमार के भाग्य का फैसला होना है।
विज्ञापन


वर्जन...
उपचुनाव के तहत शुक्रवार को हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गिनती की जाएगी। तैयारियां पूरी कर ली गई है। डेढ़ से दो घंटों में रिजल्ट सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed