फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव

फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव

Fri, 09 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव
पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के उजरवारापुरवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के उजरवारा पुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ का शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू किया है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के उजरवारा पुरवा गांव के रहने वाले नरेंद्र वर्मा (50) पुत्र सर्वजीत वर्मा का शव बुधवार की देर रात गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक के पुत्र आलोक ने बताया कि पिता नरेंद्र वर्मा बुधवार की सुबह घर से बाइक लेकर फतेहपुर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद रात करीब नौ बजे फोन पर भी बात हुई। फिर देर रात पुत्र आलोक बाग की ओर गया तो देखा कि पिता की बाइक खड़ी थी और वह लापता थे। जिसके बाद तलाश करने पर शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतक के पुत्र का कहना है कि पिता मवेशी खरीदकर बेचने का काम करते थे और व्यापार में घाटा होने के चलते इन दिनों काफी परेशान थे इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई आरोप या शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed