{"_id":"611ab7ce8ebc3e42af4b4b20","slug":"31-teacher-absent-barabanki-news-lko5915474117","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में फिर गायब मिले 31 शिक्षक, कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में फिर गायब मिले 31 शिक्षक, कटा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बीएसए के निर्देश पर बीईओ द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान में एक बार फिर 31 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने ऐसे शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इससे पहले भी 90 शिक्षक विद्यालयों से गायब मिल चुके हैं।
बीएसए अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बीएसए कार्यालय पर सभी बीईओ की बैठक हुई। जिसमें समीक्षा के दौरान बीईओ ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और बिना सूचना के विद्यालय से गायब हो रहे हैं। बीईओ द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में 31 शिक्षक बिना सूचना के नदारद पाए गए।
जिस पर बीएसए ने इन सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। बीएसए ने बताया कि इससे पहले भी करीब 90 शिक्षक गैरहाजिर मिल चुके हैं जिस पर इन सभी का वेतन पहले ही काटा जा चुका है। वहीं समीक्षा के दौरान बीएसए ने पाया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी बीईओ को इसमें सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो ऐसे बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 18 बिंदुओं पर विद्यालयों में कार्य कराया जाना है जिसे लेकर समीक्षा की गई। इस मौके पर नवाब वर्मा, जैनेन्द्र कुमार, अजय गुप्त मौर्य, संजय शुक्ला, राहुल शुक्ला, ऋषि टंडन आदि मौजूद रहे।