फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   304 candidates for DDC after withdrawal

डीडीसी के लिए 304 उम्मीदवार मैदान में

Sat, 03 Oct 2015 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण का चुनाव 9 अक्तूबर को बंकी, हरख, मसौली और देवा तथा निंदूरा के दो और सिद्धौर ब्लॉक के एक वार्ड में होगा। इन क्षेत्रों से जिला पंचायत के 17 पदों पर चुनाव होना है। नामांकन के दौरान करीब 340 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच और 23 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेने के बाद अब 304 उम्मीदवार चुनाव मैंदान में बचे हैं। मसौली प्रथम से 2 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। मसौली द्वितीय से 1 उम्मीदवार के नाम वापस लेने के 23, मसौली चतुर्थ से 20, मसौली तृतीय से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


देवा चतुर्थ से 10 लोग मैदान में हैं। बंकी तृतीय से 3 नाम वापसी के बाद 18,  बंकी प्रथम से 7 नाम वापसी के बाद 33, बंकी द्वितीय से 2 नाम वापसी के बाद 21, निंदूरा चतुर्थ से एक नाम वापसी के बाद 14, देवां प्रथम से 20, निंदूरा पंचम से 1 नाम वपासी के बाद 16 उम्मीदवार हैं। देवा द्वितीय से 3 नाम वापसी के बाद 12, देवा तृतीय 1 नाम वापसी के बाद 28 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरख द्वितीय से 1 नाम वापसी के बाद 19, हरख प्रथम से एक नाम वापसी के बाद 13, सिद्धौर प्रथम से 15 और हरख तृतीय से 14 इस प्रकार कुल 304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बाबत रिटर्निंग ऑफीसर चंद्रिका प्रसाद ने बताया नाम वापसी के दौरान 23 उम्मीदवारों ने अपनेे नामांकन वापस लिए हैं। अब 304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिन्हें शाम को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed