{"_id":"619beae8810443293c48d504","slug":"3012-teams-will-feed-filariasis-medicine-barabanki-news-lko6056545175","type":"story","status":"publish","title_hn":"3012 टीमें खिलाएंगी फाइलेरिया की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3012 टीमें खिलाएंगी फाइलेरिया की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फाइलेरिया की दवाएं खिलाने के अभियान का सोमवार से शुुुुभारंभ किया गया। विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी और सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने जिला अस्पताल में फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए 3012 टीमें लगाई गई हैं जो लोगों के घर जाकर फाइलेरिया की दवाएं खिलाएंगी और इसके साथ ही लोगों को इस रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी।
उन्होंने बताया कि दवा सेवन करने के बाद यदि किसी व्यक्ति को कोई प्रतिकूल प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, घबराहट आदि लक्षण महसूस होते हैं तो भ्रमण कर रही टीमों को इसकी तत्काल सूचना दी जाए। सूचना मिलते ही मदद के लिए तत्काल आरआर टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान में लगाई गईं टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि शून्य से दो वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और वृद्ध तथा गंभीर रूप से बीमार लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. एसके शुक्ला, अविनाश कुमार, ध्रुव कुमार मिश्रा व डॉ. आफताब अंसारी आदि मौजूद रहे।