{"_id":"642de3e246707245da6b144fa1c26a9a","slug":"30-people-have-donated-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लोगों ने किया रक्तदान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदे इंसानियत हजरत इमाम हुसैन की याद में बकाए इंसानियत के लिये खून का नजराना अल मुस्तफा ट्रस्ट के जेरे एहतेमाम जिला अस्पताल में इमामे जुमा मौलाना मोहम्मद रजा रिजवी की सरपरस्ती में किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान के कैम्प का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पहुंचकर खून देने वाले की हौसला अफजाई की।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार सुबह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच कर शिविर का फीताकाट कर उद्घाटन किया। कहा कि यह एक अच्छी पहल है। शिविर में 40 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया जिसमें से 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मनीष सिंह, अंशुल सिंह, आमिर उस्मानी, तैय्यब खान आदि शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सिंह और ब्लड बैंक के डॉ. एसके शुक्ला ने कहा हमें खुशी है मुस्लिम समाज में इस तरह की जागरूकता पहली बार दिखाई पड़ी।