फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3.5 caror outstanding at 15 departments

15 विभागों पर साढ़े तीन करोड़ बकाया

Wed, 14 Oct 2015 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 14 Oct 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन शुक्रवार से प्रदेश में बिजली बकाएदारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। विभाग की तैयारी है कि 10 हजार रुपये से ज्यादा के बकाएदारों की बिजली काट दी जाएगी। लेकिन ये अभियान भी पिछले अभियानों की तरह मात्र छोटे बकाएदारों तक सीमित रह जाएगा क्योंकि जिले में 15 बड़े बकाएदार सरकारी विभाग हैं, जिन पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों से वसूली करना पावर कॉर्पोरेशन के बस की बात नहीं है। बकाएदारों में डीएम, कप्तान और जिला जज भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पॉवर कॉर्पोरेशन आम उपभोक्ताओं से पैसा वसूलने में आगे है। यहां तक कि 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के केबल काटना, विद्युत कनेक्शन काट देना, आरसी जारी करना जैसी कार्रवाई पॉवर कार्पोरेशन के लिए आम बात है। लेकिन यहां भी जो अपने या पहुंच वाले होते हैं, उन कनेक्शनों की तरफ भूलकर भी पॉवर कार्पोरेशन रुख नहीं करता है।
विज्ञापन


पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी विद्युत चोरी की बात स्वीकार करते हैं और इसके लिए कई बार अभियान भी चलाए गए। इसके अलावा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ट्रांसफार्मर पर भी मीटर लगाए गए लेकिन नतीजा ढाक के वही तीन पात। पूर्व डीएम विकास गोठलवाल ने विभागों से विद्युत बिल जमा कराने में सख्ती बरती थी। जिस पर काफी हद तक सरकारी विभागों ने बिल जमा किया था। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद समस्या फिर ज्यों की त्यों हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पॉवर कॉर्पोरेशन के बड़े सरकारी बकाएदार
विभाग                                  बकाया (रुपये में)
पुलिस विभाग         67 लाख

शिक्षा विभाग    59 लाख

स्थानीय निकाय     27 लाख

न्याय विभाग     11 लाख

प्रशासनिक विभाग     40 लाख

लोक निर्माण     17 लाख

कृषि विभाग 41 लाख

सिंचाई विभाग     21 लाख

कारागार     4 लाख

स्वास्थ्य विभाग     2  लाख

वन विभाग     2.5 लाख

सेल टैक्स     3 लाख

समाज कल्याण     2 लाख

गन्ना विभाग     2 लाख

खेल विभाग     4.75 लाख

विकास भवन  31 लाख          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed