{"_id":"68681ea4da2dde99700a3bc4","slug":"240-crore-more-released-for-dariyabad-bypass-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143018-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दरियाबाद बाईपास के लिए 2.40 करोड़ और जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दरियाबाद बाईपास के लिए 2.40 करोड़ और जारी
Sat, 05 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत दरियाबाद में बन रहे बहु प्रतीक्षित बाईपास का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। 13.48 करोड़ की राशि से बनने वाले इस बाईपास को बनाने के लिए शासन ने 2.40 करोड़ रुपये की एक और किस्त राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की है। इससे बाईपास निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
इस बाईपास के निर्माण से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही रोजाना गुजरने वाले 25 से 30 हजार वाहनों के कारण दरियाबाद कस्बे के अंदर आए दिन होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
कस्बे से होकर गुजरने वाली सड़कें रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसीलों को जोड़ती हैं, साथ ही लखनऊ-अयोध्या हाईवे और बाराबंकी-बहराइच हाईवे को भी जोड़ने का काम करती हैं। अयोध्या के समीप होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इस बाईपास का निर्माण मथुरानगर से शुरू होकर खूबा का पुरवा गांव तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे दरियाबाद कस्बे में प्रवेश किए बिना सीधे अयोध्या जाना संभव हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग 63 गाटा संख्याओं का अधिग्रहण कर चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इस बाईपास पर लगभग 6.95 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने भरोसा जताया है कि निर्धारित समयावधि में इसका निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक और रामनगर तहसील क्षेत्र में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों के लिए भी शासन ने मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया है। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में दहिला से रुकनापुर वाया पटकौली-उसरी संपर्क मार्ग का निर्माण 1.27 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए 80 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं, रामनगर तहसील क्षेत्र के पासिनपुरवा और परसावल गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये मिले हैं। यह सड़क एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई जानी है।