{"_id":"5b5223cf4f1c1b51748b62ec","slug":"21532109775-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की समस्याओं पर आज लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की समस्याओं पर आज लगेगा कैंप
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी की समस्याओं पर आज लगेगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एक साल पहले शुरू हुए जीएसटी को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए वाणिज्य कर विभाग द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर जानकारियां उपलब्ध कराई जातीं हैं। इसी को लेकर एक बार फिर वाणिज्य कर विभाग शनिवार को शहर में एक जीएसटी कैंप का आयोजन करने जा रही है जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वाणिज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्रनर व कार्यालयाध्यक्ष निरुपमा सक्सेना ने बताया कि जीएसटी आर थ्री बी में रिटर्न फाइल करने में व्यापारियों को आ रही समस्याओं को दूर करने के साथ ही लंबित रिफंड की कार्रवाई की जानकारी के लिए विभाग द्वारा आज शहर के विश्राम सदन धर्मशाला में एक कैंप लगाया जा रहा है जिसमें मंडल कार्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैंप के जरिए जीएसटी के संबंध में आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
-----------------
कवि सम्मेलन का आयोजन आज
बाराबंकी। चंद्रशेखर आजाद की जयंती की पूर्व संध्या पर अखंड भारतीय युवा क्रांति संगठन द्वारा तृतीय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज शहर के धनोखर चौराहे पर किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका सिंह रावत तो विशिष्ट अतिथि के रुप में एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह व अभिनेता नवीन शर्मा तथा समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में फारुख सरल, विकास बौखल, अभय निर्भीक, डॉ.अंबरीश अंबर, योगेश चौहान, प्रख्यात मिश्रा आदि कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं को ओतप्रोत करेंगे।
------------
लीड में इनसेट
बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
उधौली(बाराबंकी)। फूफा के घर से अपने घर जा रही बालिका को एक ट्रैक्टर ने रौंदा दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जैदपुर थाना क्षेत्र के गढी राखमऊ निवासी प्रदीप रावत की 11 वर्षीय पुत्री नीलम सफदरगंज क्षेत्र के अगेहरा गांव निवासी अपने फूफा हनुमान प्रसाद के घर लगभग एक सप्ताह से रह रही थी। शुक्रवार को हनुमान प्रसाद के दामाद गंगाराम नीलम को भेजने गढी राखमऊ जा रहे थे कि तुरकारी गांव के पास रोड पर पड़ी लकडी पर गंगा राम की बाइक चढ़कर फिसल गई जिसके कारण नीलम रोड पर गिर पड़ी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में ईट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने नीलम को कुचल दिया। जिसके कारण नीलम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सफदरगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पीएम के लिये भेजा गया है।