{"_id":"5a1efd774f1c1b3c3d8baa4a","slug":"21511980407-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिव रहा कंट्रोल रुम, आयोग तक पहुंचाता रहा मतदान का प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिव रहा कंट्रोल रुम, आयोग तक पहुंचाता रहा मतदान का प्रतिशत
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिव रहा कंट्रोल रूम, आयोग तक पहुंचाता रहा मतदान का प्रतिशत
-प्रेक्षक ने देखा कंट्रोल रूम का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए आयोग के निर्देश पिछले एक माह से संचालित हो रहे निर्वाचन कंट्रोल रूम में प्रेक्षक पंकज कुमार ने निरीक्षण कर उसकी गतिविधियां देखी और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के कर्मचारी मतदान प्रतिशत का डाटा एकत्र कर आलाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही निर्वाचन आयोग की साइट पर उन आंकड़ों की फीडिंग की कार्रवाई भी पूरी कराई। इस दौरान शिकायतों का भी दौर चलता रहा।
निर्वाचन कंट्रोल रूम में मतदाता सूची में नाम न होने से लेकर फर्जी मतदान करने आदि को लेकर शिकायतों का दौर मतदान समाप्ति तक चलता रहा। शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत करा कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने को निर्देशित किया गया। दिनभर करीब एक दर्जन से अधिक शिकायतें आई। जिनका निराकरण कराया गया। इससे पूर्व सुबह करीब आठ बजे प्रेक्षक पंकज कुमार ने डीएम व एसपी के साथ कंट्रोल रूम व निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की गतिविधियों का भी आंकलन कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी कंट्रोल रूम लक्ष्मीकांत नाग, प्रकाश कुमार, आशुतोष कुशवाहा, डॉ.राम प्रकाश अधिकारियों समेत कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ कंट्रोल रूम में डटे रहे।