फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   209 nomination for the DDC

डीडीसी के लिए 209 ने भरे पर्चे

Mon, 28 Sep 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 375 पदों के लिए 1415 लोगों ने दावेदारी ठोंकी है। पहले चरण का चुनाव 9 अक्तूबर को बंकी, हरख, देवा और मसौली में होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदारों ने जिला पंचायत के लिए  एडीएम कोर्ट और बीडीसी के लिए अपने ब्लॉकों में नामांकन किया। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 186  लोगों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 375 पदों के लिए 1415 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


बीडीसी के लिए 1415 नामांकन
बंकी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 92 पदों के सापेक्ष 296 लोगों ने नामांकन किया है। देवा में 100 पदों के सापेक्ष 310 लोगों ने दावेदारी ठोंकी है। हरख में 90 पदों के सापेक्ष 364 और मसौली में 93 पदों के सापेक्ष 445 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी समर्थकों के साथ किया नामांकन
बसपा की ओर से शीला सिंह समेत 11 लोगों ने नामांकन किया। वहीं सपा की ओर से सदर विधायक के भाई धर्मेन्द्र यादव की पत्नी राजवंती ने तथा समाजवादी युवजन सभा के जिला प्रीतम सिंह ने नामांकन किया है। इसके अलावा भाकियू के प्रांतीय महासचिव की पत्नी विजय लक्ष्मी और सपा नेता आलम शाह ने भारी समर्थकों के साथ पहुंच नामांकन किया है। वहीं देवां ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख संगीता गौतम, पूर्व विधायक छोटेलाल यादव के पुत्र दिनेश यादव ने एडीएम कोर्ट पहुंच जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है।

ब्लॉकों में पहले दिन नहीं कोई बड़ा नेता
देवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरे दिन चलती रही। इस दौरान उम्मीदवार समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो लेकिन आचार संहिता को देखते हुए उन्हें ब्लॉक से दो सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया। नामांकन के पहले दिन किसी बड़े नेता ने नामांकन नहीं किया। मसौली, बंकी और हरख ब्लॉक में भी नामांकन करने वालों की भीड़ रही। लेकिन किसी नामचीन नेता ने नामांकन नहीं किया।

नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए  भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी आफिस के पास ही रास्ते  को सीज कर दिया गया था। यहां से सिर्फ उम्मीदवार और उनके प्रस्तावकों को ही  अंदर जाने दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी  भी कराई गई है।
-कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी, प्रभारी पंचायत चुनाव

पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया  शुरू हो गई है। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात  किया गया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पहले दिन संपन्न हुई है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्य पदों पर मंगलवार को भी नामांकन  होगा।
-योगेश्वरराम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत

दो को नहीं होगा नामांकन
जिलाधिकारी योगेश्वरराम मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए एक अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दो को गांधी जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसलिए इस दिन जिले में कहीं भी पर्चा दाखिल नहीं होगा। फिर तीन तारीख को नामांकन किया जाएगा।

पहले चरण के लिए 5 जोनल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
पहले चरण के होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जिन चार ब्लॉकों में चुनाव होना है वहां पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 5 जोनल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन ने इसकी सूची भी जारी कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि बंकी ब्लॉक का जोनल मजिस्ट्रेट अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुल्तान असरफ सिद्दीकी को बनाया गया है। देवा ब्लॉक का जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम फतेहपुर वीपी पाल को बनाया गया है।


हरख ब्लॉक में दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं यहां पर एसडीएम रामसनेहीघाट प्रभाकांत अवस्थी और एसडीएम हैदरगढ़ गुरुप्रसाद गुप्ता को तैनात किया गया है। मसौली ब्लॉक का जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रामनगर सुनील कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा द्वितीय, तृतीय और चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed