फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2069 patients reached to Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में पहुंचे 2069 मरीज

Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
2069 patients reached to Jan Arogya Mela
बाराबंकी। डॉक्टर साहेब या खांसी लागत है हमार जान लै लेई तबै इससे निजात मिली। यह कहना है पीएचसी कोटवाधाम पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दवा लेने आई रामरती का। उसने कहा कि 15 दिन से दवाई खाय रहे हन लेकिन आज तक कोई फायदा नहीं भवा। इस पर डॉ. सुमित बेंजामिन ने जांच कराई और दवाई देते हुए कहा कि पांच दिन तक लगातार खाएं इसके बाद अस्पताल में आकर बताएं। परेशान होने की जरूरत नहीं है, खांसी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले की 57 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2069 मरीज देखे गए। इनमें महिला मरीजों की संख्या 915, पुरुष मरीजों की संख्या 786 और बच्चों की संख्या 368 रही। वहीं गंभीर पाए जाने पर 20 मरीजों को रेफर किया गया। इस दौरान 539 लोगों की कोरोना की जांच की गई तो 90 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। कोटवाधाम में पीएचसी पर आई रामरती ने बताया कि वह खांसी से परेशान है तो मैकू ने बुखार की समस्या बताई। इसी प्रकार सुबेहा पीएचसी पर दवा लेने आई सुनीता ने डॉ. जयशंकर पांडेय को बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से वायरल बुखार से परेशान है। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉक्टर ने जांच कराई और कहा कि वायरल बुखार है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये दवाएं तीन दिन और खाइए बुखार ठीक हो जाएगा। इस तरह सभी पीएचसी पर भारी संख्या में मरीज आए जिन्हें देखकर वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने दवाएं दी।
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 130 चित्किसकों के साथ ही 440 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। इस दौरान आंख रोग के 29, पेट रोग से पीड़ित 118, गैस्ट्रो के 177, लीवर रोग के 24, शुगर के 46, त्वचा रोग के 286 मरीज आए जिन्हें उपचार के बाद दवाएं दी गईं।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में करीब 2069 मरीज देखे गए। मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 130 चिकित्सकों और 440 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। इस दौरान आने वाले मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed