फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पर्यावरण की एनओसी में फंसे बालू खनन के पांच पट्टे

पर्यावरण की एनओसी में फंसे बालू खनन के पांच पट्टे

Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की एनओसी में फंसे बालू खनन के पांच पट्टे
एनजीटी की एनओसी में
विज्ञापन

फंसे बालू खनन के पट्टे
क्रासर
- तीन माह में अवैध खनन में लगे 41 वाहनों से वसूला 9.17 लाख
- खनन माफिया चिह्नित नहीं पर जिले में फैला अवैध खनन का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिले में एनजीटी द्वारा एनओसी न दिए जाने से बालू खनन के पांच पट्टों का आवंटन अधर में लटका है। मौजूदा समय निजी भूमि पर किसानों को ही पट्टा आवंटित किए गए हैं। उसके बाद भी जिले में हो रहे अवैध बालू खनन की चुगली विभागीय कार्रवाई अलग ही हकीकत बयां कर रही है। मगर, खनन माफियाओं के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। यह हाल तब है जब बरसात के दिनों में 30 जून से लेकर 30 सितम्बर तक तीन माह के लिए बालू खनन पर पूरी तरह से पाबंदी रहती है। गोंडा जिले में एनजीटी के बड़े फैसले के बाद खनन माफियों में हड़कंप मच गया है।
जिले में घाघरा व गोमती नदी पर बालू खनन के पट्टा आवंटन कें पांच मामले लंबित है। तपेसिपाह, उधिया व पत्रा तो गोमती नदी पर झीझांमऊ व करीमाबाद मलौली में पट्टे आवंटित किए गए थे। इससे विभाग को 80 करोड़ रूपये का राजस्व मिलना था। मगर, पर्यावरण की एनओसी न मिलने से यह पट्टे अभी तक शुरू नही हो सके। ऐसे में खनन का करोबार बंद देख खनन माफियाओं ने किसानों की निजी भूमि पर दिए गए पांच पट्टे अपने शिंकजे में ले लिए जिस पर रोक के बाद भी मशीनों से खनन किया गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद जिम्मेदारों ने एक मशीन को पकड़ कर कार्रवाई भी। उसके बाद भी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद रहे क्योंकि एक भी माफिया चिह्नित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बाक्स-
घाघरा-गोमती में चल रहा खनन
घाघरा व गोमती नदी में विभाग व स्थानीय पुलिस की सांठ-गांठ से खनन माफियाओं का कारोबार फलफूल रहा है। ऐसे में अफसरों के दौरे के दौरान रास्ते में मिलने नजर आ गए वाहनों कों बद करने की कार्रवाई तक सीमित है। हाल में ही डीएम के निरीक्षण के दौरान बालू लदी ट्रक पलटी गई तो एसडीएम सिरौली व रामनगर ने भी रास्ते में वाहन मिलने पर बंद कराने की कार्रवाई की। मगर, इसके बाद भी खनन माफिया सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में मौजूदा समय में एक भी बालू खनन का पट्टा आवंटित नही है। पर्यावरण की एनओसी ने मिलने से घाघरा व गोमती नदी के पांच स्थलों पर होने वाले पट्टों का आवंटन अधर में है। वहीं किसानों को दिए गए पट्टे भी तीन माह के लिए बंद करा दिए गए है। हालांकि तीन माह में हुई अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की बात करे तो अवैध खनन में लगे 41 वाहनों को बंद कराने के साथ नौ लाख 17 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
लालता प्रसाद,
जिला खनन अधिकारी, बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed