फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलेगी दिव्यांगों को पेंशन

पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलेगी दिव्यांगों को पेंशन

Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलेगी दिव्यांगों को पेंशन
दिव्यांगों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलेगी पेंशन
विज्ञापन

- पहले तीन सौ रुपये थी, जिले के 15300 दिव्यांगों को मिलेेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अब तक तीन सौ रुपये प्रतिमाह की दर से दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन की धनराशि में प्रदेश सरकार ने बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे जिले के पंद्रह हजार से अधिक दिव्यांगों को इसका लाभ मिलेगा। दिशा-निर्देश मिलने के बाद दिव्यांग जन कल्याण विभाग ने कार्रवाई पूरी करते हुए पेंशन पाने वाले दिव्यांग जनों का डाटा निदेशालय को उपलब्ध करा दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी पिछली कैबिनेट बैंठक में दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में दो सौ रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नए दिशा-निर्देश के अनुसार इस माह से अब जिले के दिव्यांगजन कल्याण विभाग में पंजीकृत कुल 15300 दिव्यांगजनों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से तिमाही उनके खातों में भेजी जाएगी। अभी तक पंजीकृत दिव्यांगों को प्रदेश सरकार द्वारा तीन सौ रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन की धनराशि दी जाती थी। इस संबंध में निदेशालय से आए एक दिशा-निर्देश के बाद विभाग ने दिव्यांगों का डाटा निदेशालय को भेज कर अपनी कार्रवाई को पूरा कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस माह के अंत तक इस वित्तीय वर्ष की पहली किश्त के रूप में दिव्यांगजनों के बढ़ोत्तरी की यह पेंशन उनके खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
दिव्यांग नव दंपती को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोत्तरी
दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों की शादी प्रोत्साहन राशि योजना में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। शादी प्रोत्साहन योजना में अब दिव्यांग नवदंपती को साक्ष्यों के साथ विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जांच में सही पात्र मिलने पर अब ऐसे दंपतियों को सरकार 35 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दे दी। पहले यह प्रोत्साहन राशि 20 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। जिसमें अब 15 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसी दिव्यांग युवक द्वारा युवती से विवाह करने पर 15 हजार व दिव्यांग युवती से विवाह करने तथा दिव्यांग युवक द्वारा दिव्यांग युवती से विवाह करने पर 20-20 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दी जाती थी। जिसमें अब 01 अप्रैल 2016 के बाद दिव्यांग नव दम्पति को सरकार ने 35 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन में दो सौ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही नव दिव्यांग दंपतियों को अब 20 हजार की जगह 35 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस संबंध में निदेशालय से दिशा निर्देश मिल गए हैं।
- रजनीश किरन, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed