{"_id":"595541704f1c1b2a5a8b47f8","slug":"201498759536-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोंगी बाबा ने किया मंद्वबुद्वि युवती से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोंगी बाबा ने किया मंद्वबुद्वि युवती से दुराचार
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोंगी ने मंदबुद्धि युवती से किया दुराचार
हरख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ढोंगी ने 19 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से दुराचार किया। पीड़िता के परिवारीजनों को इसका पता लगा तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया व पीड़िता के परिवारीजनों से बात की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सतरिख क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक मंदबुद्धि युवती के साथ गांव में रहने वाले ढोंगी शिवनंदन रावत ने दुराचार किया। ढोंगी शिवनंदन रावत गांव में ही घर बनाकर रहता है। घर में ही उसने मंदिर भी बना रखा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह शिवनंदन युवती को बहाने से अपने घर बुला ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। काफी देर तक जब युवती घर नहीं गई तो उसकी मां ने तलाश शुरू की। इस पर युवती शिवनंदन के कमरे में मिली। इस बात का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से, जिस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना पर एएसपी शशीकांत तिवारी व एसओ सदर उमाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कहा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।