{"_id":"61eda67b90db194d0a11540b","slug":"2005-candidates-were-absent-from-tet-barabanki-news-lko6147902169","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी से 2005 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी से 2005 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रशासन के लिए चुनौती बनी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दो पालियों की परीक्षा में 2005 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 30 केंद्रों पर 12961 तो दूसरी पाली में 19 केंद्रो पर अपर प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8024 अभ्यर्थी शामिल हुए।
जिले में रविवार को टीईटी की प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई। इसे लेकर 30 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। 14112 की तुलना में 12961 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1151 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 19 परीक्षा केंद्रों पर अपर प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8878 अभ्यर्थियों की तुलना में 8024 ने परीक्षा दी तो 854 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को लेकर सुबह भारी ठंड के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सघन तलाशी के बाद कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट व दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए थे। वहीं पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहे। इसके अलावा डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने एसपी अनुराग वत्स के साथ शहर के जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना व मातहतों को निर्देश दिए।
टीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रशासन की तैयारियों के बीच भी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। देवा के भटेहटा स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष में प्रकाश व्यवस्था कम होने को लेकर अभ्यर्थियों को काफी दिक्कत हुई। कुछ ऐसा ही हाल शहर के भी दो कॉलेजों में सामने आया। वहीं नेट से डाउनलोड प्रवेशपत्र प्रमाणित न होने पर अभ्यर्थियों को काफी दिक्क्त हुई।
शहर के लखपेड़ाबाग निवासी रिचा ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र एक महाविद्यालय में था। वहां प्रवेशपत्र प्रमाणित न होने पर प्रमाणित कराकर लाने को कहा गया जिसके बाद दोबारा पहुंची तो प्रवेश नहीं दिया गया। इससे उनकी परीक्षा छूट गई। यह तो महज बानगी है। ऐसी ही छोटी-छोटी समस्याओं से तमाम अभ्यर्थियों को दो-चार होना पड़ा।
डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बतायाटीईटी दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दोनों पालियों में दो हजार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।