फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1963 patients treated, seven referrals

1963 मरीजों का इलाज, सात रेफर

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
1963 patients treated, seven referrals
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही। इस दौरान आए मरीजों की जांच करके दवाएं दी गईं और बदले मौसम में किस तरह सेहतमंद रहें, इसकी जानकारी भी दी गई। इस दौरान मेले में आए करीब 1963 मरीजों को देखने के लिए 123 डॉक्टर व 371 कर्मियों को लगाया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर सात मरीजों को रेफर किया गया। पात्र पाए जाने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 35 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान 709 पुरुष, 895 महिला और 359 बच्चों का उपचार कर मुफ्त दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुढ़ियामऊ में आयोजित मेले में आए रामप्रकाश ने डॉ. शेख रिजवान को बताया कि सप्ताह भर से वह पेट दर्द से काफी परेशान है। निजी चिकित्सकों को दिखाने और अल्ट्रासाउंड आदि कराने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवाएं देते हुए कहा कि तीन दिन की दवाएं हैं, नियमित रूप से खाते रहना। मेले में दूरदराज से आए करीब 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसराय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फरहत अली और डॉ. जगदीश द्वारा करीब 60 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 42 की जांच भी कराई गई। दवा लेने आए देवकुमार ने बताया कि वह एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान है चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर डॉ. जगदीश ने जांच कराने के बाद कहा कि सामान्य बुखार है, दवा का नियमित सेवन करें, बुखार उतर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राकेश कुमार ने बताया कि वह खांसी से काफी परेशान है। डॉ. फरहत ने जांच कराई और कहा कि सर्द चीजों का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें, समय से दवाएं खाएं, पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई दिक्कत हो तो तीन दिन बाद आकर बताएं। ये चंद नाम बानगी भर हैं। इस तरह सैकड़ों मरीज मेले में आए जिनकी जांच कराए जाने के बाद मुफ्त दवाएं दी गईं।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 1963 मरीज देखे गए। इस दौरान हालत गंभीर पाए जाने पर सात मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed